आईआरएस भावना जैन पलवल का गौरव- व्यापार मंडल

आईआरएस भावना जैन पलवल का गौरव- व्यापार मंडल

हाल ही में सिविल सेवा परीक्षा में सफल होकर आईआरएस बनी पलवल की बेटी भावना जैन का पलवल पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल ने भावना जैन को बुके और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि भावना जैन ने सिविल परीक्षा में सफलता हासिल कर पलवल का ही नही पूरे क्षेत्र का मान बढाया है। ऐसी होनहार बेटी पलवल का गौरव है। सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम आने के बाद से भावना जैन दिल्ली में आगे की तैयारी कर रही थी। इसके बाद वो ट्रैनिंग के लिए मसूरी जाएंगी। गौरतलब है कि भावना जैन हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विनोद जैन की सुपुत्री है। इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक ओमप्रकाश गुप्ता, अध्यक्ष विनोद जैन, प्रदेश सचिव प्रवीण गर्ग, खेमराज डागर, अनिल डोरा,यशपाल गोयल, चंद्रभान चुघ, दिनेश वर्मा,प्रदीप छाबड़ी, मैना जैन, दीपिका जैन, सतीश सिंगला, सुंदर मंगला, नीरज मंगला आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।