11 फरवरी को होगा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत प्रतिभा सम्मान समारोह राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ और वैश्य भारती ने किया आयोजन

11 फरवरी को होगा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत प्रतिभा सम्मान समारोह राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ और वैश्य भारती ने किया आयोजन


11 फरवरी को स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेता छाज्ञ छात्राओं का सम्मान नगर निगम सभागार फरीदाबाद में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में क्षेत्र की कई राजनैतिक, सामाजिक हस्तियां मौजूद रहेंगी। राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ और वैश्य भारती ने मिलकर जिला शिक्षा विभाग फरीदाबाद के सहयेग से विभिन्न राजकीय विद्यालयों में स्वच्छता विषय पर निबंध लेखन और सुलेख प्रतियोगिता संपन्न कराई है। ये जानकारी देते हुए राष्ट्रीय विद्यार्थी सेवा संघ के संयोजक और वैश्य भारती के मुख्य सलाहकार राम गुप्ता ने बताया। कि प्रतियोगिता में 68 सरकारी स्कूलों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए दो वर्ग बनाए गए जिसमें प्राथमिक और मिडिल वर्ग शामिल है। पहले स्कूल लेवल फिर जोनल लेवल पर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। स्कूल ,जोनल और फिर सभी विद्यालयों में प्रथम आने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार से नवाजा जाएगा। राम गुप्ता ने बताया कि जल्द ही वैश्य भारती और राष्ट्रीय विदयार्थी सेवा संघ सम्मान समारोह आयोजित करेगा जिसमें सभी मेधावी बच्चों को पुरुस्कृत किया जाएगा। उन्होनें जिला शिक्षा विभाग का भरपूर सहयोग के लिए आभार व्यक्ति किया है।