भारतीय जनसेवा संस्थान की अनूठी पहल, दिल्ली के त्रिलोकपुरी में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित बच्चों को पुरुस्कार में दिये गए गौ उत्पाद

भारतीय जनसेवा संस्थान की अनूठी पहल, दिल्ली के त्रिलोकपुरी में गौ विज्ञान परीक्षा आयोजित बच्चों को पुरुस्कार में दिये गए गौ उत्पाद

भारतीय जनसेवा संस्थान (रजि•) के त्रिलोकपुरी कैंप में 40 बच्चों ने गौ विज्ञान परीक्षा में भाग लिया। इस परीक्षा में गौ माता से सम्बंधित विषय पर 50 प्रश्नों का पत्र तैयार किया गया। इस प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रतियोगिता उपरांत प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार में गौउत्पाद की पोटली भेंट की गयी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना के रूप में गौउत्पाद ही भेंट किए गए।
इस कैंप में गरीब बच्चों को नियमित रूप से संस्कार व शिक्षा निशुल्क दी जाती है। समाज के लोगों के योगदान से ट्रस्ट पुरे दिल्ली प्रान्त में ऐसे 14 केंद्रों में 55 प्रकल्पों का संचालन करता है। इन केंद्रों में बाल संस्कार, महिला सौंदर्य प्रशिक्षण , सिलाई , कंप्यूटर शिक्षा, होमियोपैथी, डिस्पेंसरी, पुस्तकालय, व्यायामशाला इत्यादि प्रकल्पों द्वारा गरीब,शोषित व वंचित वर्गों के उत्थान हेतु कार्य किया जाता है। इस प्रतियोगिता में विहिप केंन्द्रीय अधिकारी दिनेश गोयल जी, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत राणे जी, राजेंद्र चौहान, डॉ डी सी प्रजापति, समाज सेवी विनोद पांडेय, प्यारे कृष्ण गड़रु उमेश दुबे, अमृता सिंह, मधु,रजनी, मिनोति,नेहा इत्यादि की उपस्थिति ने परिक्षर्थियों का मनोबल बढ़ाया। अंत में ट्रस्टी दीपक गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया व भविष्य ट्रस्ट के माध्यम से ऐसे कार्यक्रमो को ज़्यादा करने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।